• 27/10/2024

मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर सरकार का बड़ा एक्शन, महिला डॉक्टर सहित 3 को किया सस्पेंड

मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर सरकार का बड़ा एक्शन, महिला डॉक्टर सहित 3 को किया सस्पेंड
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद मरीजों के आंखों में इन्फेक्शन के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने ऑपरेशन में लापरवाही बरतने पर दंतेवाड़ा  जिला अस्पताल की महिला सर्जन सहित 3 को सस्पेंड कर दिया है।

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 22 अक्टूबर को दर्जन भर मरीजों के आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों के आंखों में इन्फेक्शन फैल गया। आनन-फानन में सभी मरीजों को राजधानी रायपुर लाया गया। इन मरीजों को राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

मरीजों का हालचाल जानने आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल पहुंचे थे। जहां उऩ्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे।

इन्हें किया निलंबित

दर्जन भर मरीजों के आंखों में इन्फैक्शन का मामला सामने आते ही सरकार ने जांच कराई। जिसमें प्रथमदृष्टया नेत्र सर्जन डॉ गीता नेताम, नेत्र सहायक अधिकारी दीप्ति टोप्पो और स्टाफ नर्स ममता वैदे को दोषी पाया गया। जिसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है। उन्हें सीएमएचओ कार्यालय अटैच किया गया है।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…