• 27/10/2024

पिता ने बेटियों के साथ किया घिनौना काम, जेल से पैरोल पर आया था बाहर.. दुष्कर्म के आरोप में हुई थी सजा

पिता ने बेटियों के साथ किया घिनौना काम, जेल से पैरोल पर आया था बाहर.. दुष्कर्म के आरोप में हुई थी सजा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरिया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आरोपी ने पैरोल की छुट्टी में बाहर आकर अपनी ही नाबालिग बेटी और भतीजी से रेप किया। नाबालिग पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है।

आरोपी बलात्कार के एक प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर छूटकर अपने घर आया था। लकड़ी लेने के बहाने जंगल में ले जाकर उससे बलात्कार किया। बेटी व भतीजी से बलात्कार करने के बाद फरार हो गया। जिसके बाद दोनों पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

साइबर सेल के टेक्निकल इनपुट एवं आसपास क्षेत्र के लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को जिला कोरबा के थाना बांगो क्षेत्र के बुरनी झरिया, आमटिकरा एवं चौकी कोरबी थाना पसान क्षेत्र के पहाड़ी एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…