• 30/10/2024

कलेक्ट्रेट कर्मचारी आत्महत्या : कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग, पूर्व CM ने समाज को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

कलेक्ट्रेट कर्मचारी आत्महत्या : कलेक्टर पर कार्रवाई की मांग, पूर्व CM ने समाज को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कलेक्ट्रेट कर्मचारी प्रदीप उपाध्याय की आत्महत्या के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कलेक्टर को हटाने की मांग की है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदीप उपाध्याय ईमानदार कर्मचारी थे। वे अपनी पीड़ा के संबंध में लगातार कलेक्टर को जानकारी दे रहे थे। इसके बाद भी कलेक्टर ने कार्रवाई नहीं की।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि जो कलेक्टर अपने मुलाजिम के साथ न्याय नहीं कर सकता, वो जिले के लोगों के साथ न्याय कैसे करेगा। पीसीसी चीफ ने जानकारी दी कि इस संबंध में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आने वाले समय में राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में अलग- अलग समाजों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पहले सतनामी, फिर साहू, अब ब्राह्मण समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि, लगातार कई जिलों में कस्टोडियल डेथ हो रही है। यह निकम्मी सरकार है, इन्हें पद में बने रहने का हक नहीं है।

क्या है मामला ?

कलेक्ट्रेट रायपुर की तहसील शाखा में पदस्थ कर्मचारी प्रदीप उपाध्याय ने अपने तीन अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट लिख छोड़ा है। मृतक ने सुसाइड नोट में डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इन अधिकारियों द्वारा उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में थे।

Related post

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी

CG : राजिमवासियों की मांग पूरी, बना नगर पालिका,…

Spread the loveरायपुर । राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मंगलवार को गर्मी और उमस से…
CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए 13 अपचारी, दूसरी बार सुरक्षा में बड़ी चूक

CG : बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुए…

Spread the loveसरगुजा, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र…