• 25/08/2024

नशे के सौदागरों पर अब कसेगा शिकंजा, गृहमंत्री अमित शाह ने NCB दफ्तर का किया शुभारंभ, समीक्षा बैठक में कही ये बड़ी बात 

नशे के सौदागरों पर अब कसेगा शिकंजा, गृहमंत्री अमित शाह ने NCB दफ्तर का किया शुभारंभ, समीक्षा बैठक में कही ये बड़ी बात 
Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर में एनसीबी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री मेफेयर होटल रायपुर में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल हुए।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा का आज तीसरा दिन है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह NCB रायपुर ऑफिस के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर के रीजनल कार्यालय का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और सुरक्षा बलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी और इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए उठाए कदम की समीक्षा की।

 

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया हुआ है और इसमें बहुत सारे काम हो रहे है। ये एक वैश्विक समस्या है और हमें इस लड़ाई को शिद्दत और जुनून के साथ लड़ना होगा। नारकोटिक्स से अर्जित किया हुआ धन देश को बर्बाद करने में लगाया जाता है। मुझे विश्वास है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का यह जोनल कार्यालय नारकोटिक्स नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमने देश के हर राज्य में एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

Related post

ब्रेकिंग : शराब दुकानों में ओवररेटिंग,आबकारी विभाग के 3…

Spread the loveरायपुर। सरकारी शराब दुकानों में MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने बड़ी…
CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट..!!

CG Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी…

Spread the loveबिलासपुर। रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें। रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई तक के 10 पैसेंजर ट्रेनों…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, अगले 3 दिन बारिश-गरज चमक का अलर्ट; कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज,…

Spread the loveCG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की…