• 17/09/2024

खत्म होने वाला है भाजपा नेताओं का इंतजार, जल्द होगा नामों का ऐलान, लिस्ट लगभग तैयार

खत्म होने वाला है भाजपा नेताओं का इंतजार, जल्द होगा नामों का ऐलान, लिस्ट लगभग तैयार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक नियुक्तियों का भाजपा नेताओं का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। निगम मंडल बोर्ड और आयोग के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पद अधिकारियों से सहमति बन गई है। भाजपा आने कुछ दिनों में जल्द ही लिस्ट जारी करेगा।

वही पहली लिस्ट में प्रवक्ता पूर्व मंत्री वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई नाम लगभग तय हो चुके हैं। इसके अलावा संजय श्रीवास्तव और केदार गुप्ता में से किसी एक को निगम या मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चल रही है। निगम मंडल बोर्ड और आयोग में नियुक्तियां दो चरणों में की जाएगी। पहली लिस्ट में 16 नाम पर सहमति बनी है। यह लिस्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं।

वहीं दूसरी लिस्ट नगरी निकाय चुनाव के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं भाजपा नेताओं के अनुसार निगम मंडल और आयोग के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए फॉर्मेट तैयार किया गया है। इसमें दावेदार की परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान परफॉर्मेंस कैसा रहा पार्टी ने जो काम और टारगेट दिया उसे कितना पूरा किया गया इस बात पर जोर दिया जाएगा।

Related post

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर, त्रिलोक मिश्रा बने सौर ऊर्जा के प्रेरक मिसाल

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे…

Spread the loveo गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे लोगों के घर गौरेला पेंड्रा…
राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल से प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love00 सेवा भाव, संवेदनशीलता और तार्किक निर्णय से निभाएं दायित्व – डेका रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रशासनिक…
‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग

‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान शुद्ध जैविक…

Spread the loveरायपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी…