• 01/11/2024

फिर डबल मर्डर से दहली दिल्ली…मातम में बदला दिवाली का जश्न, जानिए कैसे हुई चाचा-भतीजे की हत्या?

फिर डबल मर्डर से दहली दिल्ली…मातम में बदला दिवाली का जश्न, जानिए कैसे हुई चाचा-भतीजे की हत्या?
Spread the love

दीपावली की रात दिल्ली डबल मर्डर से दहल गई। घटना शाहदरा के फर्श बाजार थाना क्षेत्र की बिहारी कॉलोनी की है। जहां दिवाली की रात हथियारों से लैस दो लोगों ने गोली मारकर चाचा-भतीजे की हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना में एक नाबालिग लड़का घायल हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमलावरों को वह जानते हैं।

कैसे हुई वारदात ?

वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें आकाश अपने बेटे और भतीजे के साथ घर के बाहर दिवाली मना रहे हैं। बच्चे पटाखे जला रहे हैं। तभी स्कूटी से दो बदमाश आते हैं। एक उस स्कूटी से उतरकर खड़ा हो जाता है। दूसरा स्कूटी पर ही बैठा रहता है। आकाश जब अपने बच्चों के साथ पटाखा फोड़ रहे थे, तभी हमलावरों में से एक ने पैर छूकर कहा- चाचा राम-राम। उसके बाद फिर कहा कि यही है गोली मार दो। उसके बाद एक हमलावर अपने कमर से बंदूक निकालता है और घर में घुसकर आकाश को मारता है।

गोलीबारी में आकाश और भतीजे ऋषभ की मौत हो जाती है। आकाश को गोली मारने के बाद एक गोली उनके बेटे कृष को भी लगी, जो घर के अंदर था। फिर हमलवार बाहर को आया तो गली की तरफ भागते हुए आकाश के भतीजे ऋषभ ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की तो उसे गली में गोली मार दी गई, अगर ऋषभ उनके पीछे नहीं भागता तो वो शायद बच सकता था।

डबल मर्डर केस पर DCP शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा कि मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाबालिग और मृतक आकाश के बीच 70 हजार रुपये को लेकर विवाद था। उस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड नाबालिग है। जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप के साथ पहले भी आपराधिक संलिप्तता का रिकॉर्ड है। आरोपी पिछले 15-17 दिनों से आकाश को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

Related post

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा की तस्वीर

जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के ग्राम बेंगटा…

Spread the loveरायपुर--मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने…
बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए स्वीकृत

बरकेला जलाशय के कार्यों के लिए 3.80 करोड़ रूपए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड-मनेन्द्रगढ़ की बरकेला जलाशय योजना की नहरों के जीर्णोद्धार…
सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम…

Spread the love00 ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन रायपुर। मुख्य…