• 02/11/2024

बलौदाबाजार में फिर बवाल, दामाखेड़ा आश्रम पर हमला, 15 गिरफ्तार

बलौदाबाजार में फिर बवाल, दामाखेड़ा आश्रम पर हमला, 15 गिरफ्तार
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर बवाल हो गया है। कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहब के दमाखेड़ा आश्रम में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बम-पटाखे और डंडों के साथ दर्जनों लोग आश्रम में घुस गए। आरोप है कि उन लोगों ने प्रकाश मुनि के बेटे उदित मुनिनाम साहेब के  साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।

दरअसल प्रकाश मुनि के बेटे उदित और सरपंच पूर्णिमा देवांगन के पति पूरण देवांगन के बीच पुरानी रंजिश है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश मुनि के बेटे ने पूरण देवांगन के चाचा के घर के सामने पटाखे फोड़े थे। जिसने आग में घी का काम किया। पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुए विवाद ने एक बड़े झगड़े का रुप ले लिया और फिर बड़ी संख्या में लोग पटाखे और लाठी-डंडा लेकर आश्रम पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मामले में सिमगा पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मामले में सभी आऱोपियों के गिरफ्तार होने की खबर है।

जानकारी मिलते ही गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा आश्रम पहुंच गए। इसके साथ ही गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…