• 02/11/2024

हाथियों की मौत पर CM हुए सख्त, बुलाई आपातकालीन बैठक, दिए ये निर्देश..

हाथियों की मौत पर CM हुए सख्त, बुलाई आपातकालीन बैठक, दिए ये निर्देश..
Spread the love

उमरिया में हाथियों की मौत की घटना को लेकर प्रदेश सरकार बेहद संजीदा है। सीएम डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। जिसमें उन्होंने उच्च स्तरीय दल को मौके पर जाने के निर्देश दिए।

सरकार की टीम सभी पहलुओं की जानकारी जुटाएगी और 24 घंटे के अंदर सीएम को प्रतिवेदन सौंपेगी। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि घटना में किसी भी स्तर पर लापरवाही होने की बात सामने आई, तो दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अनंतनाग में सुरक्षा वालों ने दो आतंकियों को मार गिराया, इलाके में की घेराबंदी, मुठभेड़ जारी

क्या है मामला?

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत हो गई है। दावा किया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कोदो की फसल खाने से ही 10 हाथियों की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट पर पार्क के फील्ड डायरेक्टर पीके वर्मा ने कहा कि हाथियों के पेट में बड़ी तादात में कोदो मिलने की पुष्टि हुई है। इससे मौत के प्राथमिक संकेत मिल रहे है।

इसे भी पढ़ें: दो समुदायों के बीच मचा घमासान; वाहनों में तोड़फोड़, उपद्रवियों ने लगाई आग

बताया जा रहा है कि कोदो की फसल में फंगस पैदा होने के बाद उसमें माइकोटॉक्सिन नामक जहर बन गया। माना जा रहा है कि इसको खाने के बाद ही हाथियों की मौत हुई है।

Related post

हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत

हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ स्वीकृत

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बरॉज गेट दर्री…
शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…