• 02/11/2024

शाइना एनसी पर दिए बयान पर सियासी घमासान; सावंत पर भड़के शिंदे कहा, बालासाहेब जिन्दा होते तो मुंह तोड़ देते

शाइना एनसी पर दिए बयान पर सियासी घमासान; सावंत पर भड़के शिंदे कहा, बालासाहेब जिन्दा होते तो मुंह तोड़ देते
Spread the love

महाराष्ट्र में उद्धवगुट के सांसद अरविंद सावंत के शाइना एनसी पर दिए गए बयान को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। दरअसल सावंत ने शिंदे गुट शाइना एनसी को महायुति गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विवादित बयान दे दिया। सावंत ने तंज कसते हुए कहा कि शाइना जिंदगीभर बीजेपी में रहीं, लेकिन टिकट मिला शिंदे की शिवसेना से। यहां इंपोर्टेड नहीं चलेगा। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है।

सावंत के बयान पर शाइना एनसी ने नाराजगी जाहिर की और उनके खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा, ”वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं। एक प्रोफेशनल महिला, जो सक्षम है, जो राजनीति में आती है। आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

इधर, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि अगर बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो सावंत का मुंह तोड़ देते। मामला तूल पकड़ने के बाद उद्धव गुट के नेता संजय राउत अब सावंत के बचाव में उतर गए हैं। राउत ने कहा है कि कोई अपमान नहीं हुआ है। सावंत सिर्फ इतना कहा कि भाजपा उम्मीदवार बाहर से आई हैं। और वह एक ‘आयातित माल’ हैं। यह महिला का अपमान कैसे है?

हालांकि सांसद अरविंद सावंत ने अपने बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि जानबूझकर मेरे बयान का अलग अर्थ निकालकर निशाना बनाया जा रहा है। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।

Related post

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, दो आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित

शराब दुकानों में गड़बड़ी पर आबकारी विभाग का बड़ा…

Spread the love00 सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में अधिक कीमत पर…
महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…