• 03/11/2024

छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण पर बवाल, हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा..अब पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ में फिर धर्मांतरण पर बवाल, हिंदू संगठन ने रोकी प्रार्थना सभा..अब पुलिस कर रही पूछताछ
Spread the love

रायगढ़ के मिट्ठूमुड़ा इलाके में धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। एक घर में मसीही समाज ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंच गए।

दरअसल, जूटमिल के मिट्ठूमुड़ा इलाके में रविवार को धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने इलाके में चल रही एक प्रार्थना सभा पर आपत्ति जताते हुए धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि एक कमरे में प्रार्थना सभा चल रही थी जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने धर्मांतरण का शक जताया।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज 3-0 से भारत की शर्मनाक हार, 24 साल बाद भारत घर में क्लीन स्वीप

इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने वहां पहुंच कर सभा में शामिल लोगों को घेर लिया। हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गई। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…