• 03/11/2024

न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज 3-0 से भारत की शर्मनाक हार, 24 साल बाद भारत घर में क्लीन स्वीप

न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज 3-0 से भारत की शर्मनाक हार, 24 साल बाद भारत घर में क्लीन स्वीप
Spread the love

न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट में भी भारत को 25 रन से हरा दिया है। इसी के साथ ही न्यूजीलैंड ने क्लीनस्वीप कर दिया है। टेस्ट सीरीज में 3-0 से भारत की शर्मनाक हार हुई है। कीवियों ने टेस्ट मैच के इतिहास में पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है। वानखेड़े में रैंक टर्नर पिच बनाई गई थी। जिसने जाहिर तौर पर स्पिनर्स को सपोर्ट किया।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 263 रन पर ऑलआउट हो गई। यहां भारत को 28 रन की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रन पर सिमट गई। भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड को बड़ा टारगेट खड़ा करने से रोक दिया।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर में फिर आतंकी हमला, ग्रेनेड ब्लास्ट से इलाके में दहशत.. हमले में 10 लोग घायल

भारतीय टीम के सामने केवल 147 रन का टारगेट था। भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में था। लेकिन टारगेट चेस करने मैदान पर आई भारतीय टीम कीवियों के स्पिन अटैक के सामने बिखर गई। और भारतीय टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने इस पूरी सीरिज में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

बात करें सीरिज के पहले टेस्ट की तो ये मैच 16 अक्टूबर को बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। जहां भारतीय टीम ने 8 विकेट से ये मैच गंवा दिया। इसी मैच में भारतीय टीम ने 46 रन पर ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया था। वहीं सीरिज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में हुआ। इस मैच में भी भारतीय टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा।

इसे भी पढ़ें: कबीरपंथ आश्रम हुड़दंग मामला; मचा सियासी घमासान, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

भारतीय टीम ने ये मुकाबला 113 रन से गंवा दिया। सीरीज में भारत के इस प्रदर्शन से WTC के रैंकिंग लिस्ट में भारत की स्थिति पहले से कमजोर हुई है। यदि भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलना है तो हर हाल में BGT में ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ बड़े मार्जिन से हराना होगा। बल्कि 5 मैच की इस सीरीज को कम से कम 4-0 से जितनी होगी। नहीं तो भारत को अन्य टीमों के मैच के रिजल्ट्स पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…