• 04/11/2024

उपचुनाव की तारीख बदली, 13 तारीख को नहीं डाले जाएंगे वोट, अब इस दिन होगा मतदान

उपचुनाव की तारीख बदली, 13 तारीख को नहीं डाले जाएंगे वोट, अब इस दिन होगा मतदान
Spread the love

यूपी, पंजाब और केरल में 13 नवंबर को होने वाला उपचुनाव टल गया है। इन राज्यों में अब 20 तारीख को मतदान कराए जाएंगे। 13 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर बीजेपी, कांग्रेस समेत कई दलों ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था और चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी। राजनीतिक दलों का कहना था कि त्योहारों का असर 13 नवंबर को होने वाली वोटिंग पर पड़ सकता है। लिहाजा आयोग ने मतदान  की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 20 नवंबर मुकर्रर की है।

बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन को ज्ञापन सौंपकर यूपी में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीख में बदलने की मांग की थी। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में लोग तीन चार दिन पहले इकट्ठा हो जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीख में बदलाव किया जाना चाहिए। चुनाव 13 की बजाय 20 नवंबर को कराया जाना चाहिए।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…