• 22/07/2024

इंदिरा के फैसले को मोदी सरकार ने पलटा, RSS को लेकर क्या था वो फैसला?

इंदिरा के फैसले को मोदी सरकार ने पलटा, RSS को लेकर क्या था वो फैसला?
Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ चल रहे मतभेदों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने 58 साल पहले आरएसएस पर लगाए गए एक प्रतिबंध को हटा दिया है। जिससे अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

केंद्र द्वारा जारी आदेश में कहा हया है कि 30 नवंबर 1966, 25 जुलाई 1970 और 28 अक्टूबर 1980 के संबंधित कार्यालय ज्ञापनों से RSS का उल्लेख हटा दिया जाए।

आरएसएस पर सबसे पहले प्रतिबंध लगाने का काम देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल ने किया था। महात्मा गांधी की हत्या के बाद फरवरी 1948 में आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अच्छे व्यवहार को देखते हुए सरकार ने प्रतिबंध हटा दिया था। लेकिन 1966 में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अब इतने साल बाद बीजेपी की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में आरएसएस पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस ने हमलावर है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, “सरदार पटेल ने फरवरी 1948 में गांधीजी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद अच्छे आचरण के आश्वासन पर प्रतिबंध हटा लिया गया था। इसके बाद भी आरएसएस ने नागपुर में कभी तिरंगा नहीं फहराया।”

जयराम रमेश आगे लिखते हैं, “1966 में सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया था – और यह सही फैसला भी था। यह प्रतिबंध लगाने के लिए 1966 में जारी किया गया आधिकारिक आदेश है। 4 जून 2024 के बाद स्वघोषित गैर-जैविक प्रधानमंत्री और आरएसएस के बीच संबंधों में खटास आ गई है। 9 जुलाई 2024 को 58 साल का प्रतिबंध हटा दिया गया जो अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भी लागू था। मेरा मानना ​​है कि अब नौकरशाही भी निकर में आ सकती है।”

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…