• 06/11/2024

अमेरिका में चला ट्रंप कार्ड, कमला नहीं पसंद.. राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड को बहुमत

अमेरिका में चला ट्रंप कार्ड, कमला नहीं पसंद.. राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड को बहुमत
Spread the love

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने इतिहास रच दिया है। रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और भारतीय मूल की कमला हैरिस को पछाड़ते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 277 इलेक्टोरल वोट हासिल किए। वहीं कमला हैरिस को अब तक 226 इलेक्टोरल वोट ही हासिल हुए हैं।

ऐसे में ट्रंप का एक बार फिर अमेरिका का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है। अमेरिका के 131 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई हारा हुआ उम्मीदवार (साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार) जीत हासिल करने जा रहा है।

सुबह से ट्रंप लगातार आगे चल रहे हैं। अमेरिकी चुनाव के रूझानों का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। भारतीय शेयर बाजार 250 अंक की बढ़त के साथ खुले। 10 बजे के बाद बाजार की बढ़त 615 अंक की हो गई। सेंसेक्स 80 हजार को पार कर गया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…