• 06/11/2024

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ जंग जारी, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकियों के खिलाफ जंग जारी, दो आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी
Spread the love

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ जारी हैं, जिनमें अब तक दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। बताया जा है कि मुठभेड़ लोलाब के जंगलों में हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अलूसा बांदीपोरा के जेत्सुन जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में भी एक आतंकी मारा गया है, जबकि सेना और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हैं।

बता दें, दोनों मुठभेड़ मंगलवार शाम को उस समय शुरू हुईं, जब सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि बांदीपोरा में केटसुन वन क्षेत्र में कुछ आतंकी छिपे हैं।

इसके बाद बांदीपोरा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 28 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान जंगल में मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। सेना की गोली से एक आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सेना के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अभी तक दोनों आतंकवादियों की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में लगातार गश्त जारी है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…