• 07/11/2024

शाहरुख खान को धमकी देने का मामला, फैजान से मुंबई पुलिस ने किया पूछताछ

शाहरुख खान को धमकी देने का मामला, फैजान से मुंबई पुलिस ने किया पूछताछ
Spread the love

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में जिस शख्स के मोबाइल से धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस ने उससे पूछताछ की है। शख्स का नाम फैजान है। जो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला है।

मुंबई पुलिस ने रायपुर के पंडरी थाना में फैजान से तकरीबन दो घंटे पूछताछ की। इस दौरान फैजान ने मुंबई पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को उसका मोबाइल कहीं खो गया था। जिसकी शिकायत उसने खम्हारडीह थाना में दर्ज कराई है। फैजान से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने नोटिस देकर उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया है।

बताया जा रहा है कि 5 नवंबर को रायपुर के रहने वाले फैजान ने शाहरुख खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के दफ्तर में कॉल किया था। फैजान ने अपना नाम ‘हिंदुस्तानी’ बताया था और 50 लाख रुपये डिमांड की थी। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो शाहरुख खान की हत्या कर दी जाएगी। बाद हड़कंप मच गया। जिसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में की गई है।

शाहरुख खान को धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। शाहरुख खान के घर मन्नत के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

पुलिस ने कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस किया तो वह छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है। उससे पंडरी थाना में पूछताछ की जा रही है।

मुंबई में मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस

इधर मुंबई में पुलिस के बड़े अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि मीटिंग के बाद मुंबई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

आपको बता दें सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है। लॉरेंस गैंग के शूटर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उधर हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी लोगों में से एक थे।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…