• 07/11/2024

Breaking: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, छत्तीसगढ़ के इस शहर से किया गया कॉल, मुंबई पुलिस पहुंची

Breaking: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, छत्तीसगढ़ के इस शहर से किया गया कॉल, मुंबई पुलिस पहुंची
Spread the love

सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। धमकी देने वाली की लोकेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मिली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस रायपुर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के एक शख्स ने शाहरुख खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के दफ्तर में कॉल किया था। एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने फोन कर 50 लाख रुपये की डिमांड की है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह शाहरुख खान की हत्या कर देगा। इस धमकी भरे कॉल के बाद हड़कंप मच गया। जिसकी शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में की गई है।

शाहरुख खान को यह धमकी 5 नवंबर को दी गई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस किया तो वह छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने रायपुर में डेरा डाल दिया है और आरोपी की खोजबीन शुरु कर दी है। पुलिस को जो लोकेशन मिली है, मुंबई पुलिस वहां पहुंच कर पूछताछ कर रही है।

इधर बॉलीवुड कलाकारों को मिल रही धमकी को लेकर मुंबई में पुलिस के बड़े अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। बताया जा रहा है कि मीटिंग के बाद मुंबई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

आपको बता दें सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है। लॉरेंस गैंग के शूटर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उधर हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी लोगों में से एक थे।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…