• 08/11/2024

झारखंड-महाराष्ट्र के ‘रण’ में CM साय, दोनों डिप्टी CM को भी प्रचार की जिम्मेदारी…इन विधानसभाओं में होगी चुनाव रैली

झारखंड-महाराष्ट्र के ‘रण’ में CM साय, दोनों डिप्टी CM को भी प्रचार की जिम्मेदारी…इन विधानसभाओं में होगी चुनाव रैली
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झारखंड के साथ ही महाराष्ट्र चुनाव में ताकत झोंकने वाले हैं। दोनों राज्यों में पहले से ही प्रदेश के मंत्री और संगठन के नेता मोर्चा संभाले हुए हैं। अब सीएम भी ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही छत्तीसगढ़ के 60 से ज्यादा नेताओं की ड्यूटी इन राज्यों में लगा दी गई है।

डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री केदार कश्यप, सांसद तोखन साहू लगातार झारखंड के अलग अलग विधानसभाओं में मोर्चा संभाले हुए हैं। इसके अलावा संगठन के कई नेताओं, विधायक और सांसदों को महाराष्ट्र में भी तैनात किया है। वही सीएम विष्णु देव साय के साथ ही डिप्टी सीएम अरुण भी झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे।

सीएम साय की सिमडेगा और मंझगाव में जनसभाएं होगी। डिप्टी सीएम साव भी दो से तीन दिन झारखंड में रहकर प्रचार करेंगे। गौततलब है कि जिन इलाकों में सीएम की सभा होनी है। वो सभी आदिवासी बाहुल्य हैं। और इस बार चुनाव भी रोटी-बेटी-माटी के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। ऐसे में आदिवासी सीएम को प्रचार के लिए उतारना बीजेपी के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है। ये तो देखने वाली बात होगी।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…