• 09/11/2024

Video: ब्लास्ट, लाशों के उड़ते चिथड़े, चीख-पुकार, 24 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, क्वेटा ब्लास्ट का डरावना Vdieo आया सामने

Video: ब्लास्ट, लाशों के उड़ते चिथड़े, चीख-पुकार, 24 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, क्वेटा ब्लास्ट का डरावना Vdieo आया सामने
Spread the love

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा रेलवे स्टेशन में बड़ा बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 24 लोगों की मौत हुई है वहीं 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। घटना उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जोर का बम धमाका हुआ। बम धमाके के बाद रेलवे स्टेशन में हाहाकार मच गया। चारों तरफ लाशों का ढेर लग गया। खून से लथपथ लोग चीखते पुकारते भागने लगे।

इस धमाके से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की छत भी उड़ गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज शहर के विभिन्न इलाकों में दूर तक सुनी गई। घटना के बाद बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस बम धमाके में अब तक 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं 50 से ज्यादा लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। आशंका है कि घटना में मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

 

Related post

CG : इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश, क्राइम ब्रांच समेत पुलिस जांच में जुटी

CG : इलाके में मिली अज्ञात महिला की लाश,…

Spread the loveदुर्ग।  दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलगांव नाला किनारे जंगलनुमा इलाके…
राजधानी में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कारोबारी ने पत्नी समेत 3 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या, इलाके में दहशत

राजधानी में एक ही परिवार के 5 लोगों की…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना…
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत…

Spread the loveरायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का…