• 09/11/2024

पहले गैंगरेप फिर जिंदा जलाया, 17 घर भी फूंके.. मणिपुर में दिल दहलाने वाली वारदात

पहले गैंगरेप फिर जिंदा जलाया, 17 घर भी फूंके.. मणिपुर में दिल दहलाने वाली वारदात
Spread the love

मणिपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया गया फिर उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया। यही नहीं हथियार बंद दरिंदे उग्रवादियों ने पूरे इलाके में आगजनी और लूटपाट भी की।

मामला मणिपुर के जिरीबाम जिले का है। 7 नवंबर की रात हथियारबंद उग्रवादी इलाके में घुसे और वहां एक 31 साल की आदिवासी युवती से गैंगरेप किया औऱ फिर उसे जिंदा जला दिया। उग्रवादियों का आतंक यहीं नहीं थमा उन्होंने पूरे इलाके में लूटपाट और आगजनी भी की। इस आगजनी में 17 घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

इंडिजिनस ट्राइबल एडवोकेसी कमेटी (ITAC) ने एक बयान जारी कर कहा कि गांव में घुसते ही हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी और घरों में आग लगा दिया। जान बचाने के लिए ग्रामीण जंगल की ओर भाग गए। लेकिन एक महिला उग्रवादियों के चंगुल में फंस गई। जिसके बाद उसके साथ बर्बरता की गई।

घटना के बाद आदिवासी संगठनों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। संगठनों ने केंद्र सरकार से राज्य में कुकी-जोमी-हमार समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। इसके साथ ही इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच लंबे समय से लगातार खूनी संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…