• 10/11/2024

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Spread the love

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में दर्दनाक सड़क हुआ है। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले का है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। परी चौक जा रही तेज रफ्तार वैगनआर कार इसी खराब ट्रक के पीछे जा घुसी। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है।

इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। इस हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल अन्य चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADCP ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि आज रविवार 10 नवंबर की सुबह थाना नॉलेजपार्क के सेक्टर 146 के पास खड़े खराब ट्रक में तेज गति से आ रही वैगन आर कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से चालू है।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…