• 10/11/2024

..तो अब ऑनलाइन पैदा होंगे बच्चे, भाजपा सांसद ने क्यों कही ऐसी बात..पढ़िए पूरी खबर

..तो अब ऑनलाइन पैदा होंगे बच्चे, भाजपा सांसद ने क्यों कही ऐसी बात..पढ़िए पूरी खबर
Spread the love

मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। और एक बार फिर वह अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में हीरक जयंती समारोह के दौरान ऐसी बात कही दी जो चर्चा का विषय बन गई है। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि तकनीक के विकास से रिश्तों में बदलाव आ रहा है।

लोग कहते हैं कि पति और पत्नी एक बिस्तर में लेटते हैं तो एक का मुंह दक्षिण की ओर होता है, एक का उत्तर की ओर होता है। वे मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं। ये आपका बनाया हुआ यंत्र है, जिसने पति-पत्नी को एक दूसरे के सामने मुंह करने की बजाय एक-दूसरे के विपरीत दिशा में मुंह कर दिया।

मोबाइल के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में भी दूरियां आ गई है। मोबाइल फोन पर अत्यधिक निर्भरता के कारण लोगों में आपसी प्यार खत्म हो गया है। इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने चिंता जताई कि अब हम ऑनलाइन शादियां करने लगे हैं।तो क्या आज से 50-60 साल बाद बच्चे भी ऑनलाइन पैदा होंगे।

सांसद मिश्रा ने आगे कहा कि AI का जमाना आ गया है। क्या पता कॉलेजों के प्राचार्य भी एआई या रोबोट ही हों। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करने की आवश्यकता है कि हमारी मानवता, हमारा प्रेम, हमारी सामाजिक एकता किस तरह से बरकरार रहे। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप इस पर विचार करें।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…