• 10/11/2024

VIDEO: इंस्टाग्राम में मर्डर की LIVE चैटिंग… युवक को मारने की बना रहे थे योजना, 3 लोग गिरफ्तार

VIDEO: इंस्टाग्राम में मर्डर की LIVE चैटिंग… युवक को मारने की बना रहे थे योजना, 3 लोग गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगाइए कि अब बाकायदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव बातचीत और चैटिंग करते हुए हत्या की प्लानिंग की जा रही है। दरअसल, इंस्टाग्राम में लाइव चैटिंग के जरिए बदमाश भिलाई के कैंप क्षेत्र में किसी व्यक्ति की हत्या का प्लान बना रहे थे।

दो दिन पहले दुर्ग पुलिस के पास एक वीडियो आया। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। और वीडियो में भिलाई के दो लोग और बाकी सभी अम्लेश्वर के कोपेडीह के बताए जा रहे हैं। जो लक्की शर्मा नाम के युवक की हत्या की बात कर रहे थे। इसके बाद वीडियो के आधार पर पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया।

पूछताछ में बॉबी सिंह ने पुलिस को बताया कि अमलेश्वर के रहने वाले संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है। इसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया। वहीं वीडियो में दिख रहा एक अन्य आरोपी फरार है।

Related post

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के…

Spread the loveविश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 12वें…
योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण…

Spread the loveरायपुर ।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ…
छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से सारंगढ़ में योग दिवस का शंखनाद

छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से सारंगढ़…

Spread the loveरायपुर । ​अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय वृहद योग…