• 16/11/2024

दुल्हा-दुल्हन सहित 7 की मौत, भीषण सड़क हादसे में परिवार की खुशियां बदली मातम में

दुल्हा-दुल्हन सहित 7 की मौत, भीषण सड़क हादसे में परिवार की खुशियां बदली मातम में
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दुल्हा-दुल्हन सहित 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिबड़ी के रहने वाला परिवार बेटे की शादी कर लौट रहा था। मुरादाबाद से एक ऑटो में सवार होकर दुल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लौग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात 2:00 बजे फायर स्टेशन के पास यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि रास्ते में एक कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ऑटो में सवार दुल्हा-दुल्हन और परिवार के 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मरने वालों में दूल्हा विशाल, दुल्हन खुशी, खुर्शीद, मुमताज,रूबी, बुशरा का नाम शामिल है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम योगी ने बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related post

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा के पद पर हुई पदोन्नति, जाने किसे कहां मिली नई पदस्थापना,देखे आदेश…

पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से उप संचालक पशु चिकित्सा…

Spread the loveरायपुर। पशुधन विकास विभाग ने 17 पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ (राजपत्रित, द्वितीय श्रेणी) को उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें…
CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस…

Spread the loveकोरबा। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगले महीने अक्टूबर में एक दिन शराब की…
CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों ने छात्रावास अधीक्षिका पर ये गंभीर आरोप…..

CG- पोटकेबिन की पहली कक्षा की छात्रा की मौत,…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में ऐर्राबोर पोटाकेबिन में पहली कक्षा की छात्रा की मौत का मामला सामने आया…