• 17/11/2024

PM मोदी ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ की, कहा- तथ्य सामने आ ही जाता है

PM मोदी ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ की, कहा- तथ्य सामने आ ही जाता है
Spread the love

गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि सच सबके सामने आ रहा है और आखिरकार तथ्य सामने आ ही जाते हैं।

क्या लिखा पीएम नरेंद्र मोदी ने?

आलोक भट्ट नाम के एक यूजर ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के ट्रेलर को पोस्ट किया है। यूजर ने अपने इस पोस्ट में फिल्म देखने के पीछे की चार वजहें बताई है। इसके साथ ही उसने लिखा है कि ये फिल्म उन 59 लोगों के लिए सही मायने में श्रद्धांजलि है जिन्होंने गोधरा कांड में अपनी जान गंवाई थी। पीएम मोदी ने उनके इसी पोस्ट को रिपोस्ट किया है।

जिसमें पीएम मोदी लिखा, ” खूब कहा। ये अच्छी बात है कि ये सच सामने आ रहा है और वो भी एक ऐसे तरीके से जिससे आम लोग इसे देख सकें। एक फेक नैरेटिव कुछ समय तक ही चल सकता है। आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आते हैं!”

साबरमती एक्सप्रेस में लगाई गई थी आग

आपको बता दें 27 फरवरी साल 2007 को हुए गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में की गई अग्निकांड पर विक्रांत मैसी ने ये फिल्म बनाई है। गुजरात के गोधरा में अयोध्या से लौट रही साबरमती एक्सप्रेस में आग लगा दी गई थी। जिस बोगी में आग लगाई गई थी उसमें कारसेवक सवार थे। दिल दहला देने वाली इस घटना में 59 लोगों की जलने से मौत हो गई थी।

इस घटना के एक दिन बाद 28 फरवरी से गुजरात में दंगे शुरू हुए, जिसमें तकरीबन 1000 लोगों की जान चली गई थी। जिस दौरान यह पूरी घटना हुई उस दौरान नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

Related post

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार का इनाम घोषित, DCP ने जारी किया संपर्क नंबर…

ब्रेकिंग : फरार आरोपी शोएब ढेबर पर इतने हजार…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर के खिलाफ पुलिस ने इनाम…
ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी…..

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग…
IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला…

Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज 6 अक्टूबर को…