• 17/11/2024

‘फायर नहीं वाइल्ड फायर हूं’, पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, क्या देखा आपने? जानें फिल्म की रिलीज डेट

‘फायर नहीं वाइल्ड फायर हूं’, पुष्पा 2 का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, क्या देखा आपने? जानें फिल्म की रिलीज डेट
Spread the love

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदानी स्टारर इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। ‘झुकेगा नहीं साला’ जैसे कई डायलॉग सालों तक लोगों के जुबान पर चढ़े रहे। इस फिल्म के दूसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। फिल्म का दूसरा पार्ट ‘पुष्पा द रूल’ अब रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के रिलीज होने से पहले निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी किया है।

पटना में हुआ ट्रेलर लॉन्च

‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर और कलाकार मौजूद थे। हजारों की संख्या में लोग इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए।

धमाकेदार है ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर

2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर के शुरुआत में एक आवाज आती है कि कौन है ये आदमी, जिसे न पैसों की परवाह है और न ही पावर का खौफ। जरूर इसे कोई गहरी चोट लगी है। इसके बाद जबरदस्त अंदाज में अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है इस दौरान बैकग्राउंड आवाज आती है कि ‘पुष्पा… ढाई अक्षर नाम छोटा है, लेकिन साउंड बहुत बड़ा’।

कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’

आपको बता दें पुष्पा 2 की रिलीज टलने के बाद अब कन्फर्म हो गई। यह मूवी अगले महीने 5 दिसंबर को सभी बड़े पर्दों पर एक साथ नजर आएगी। फिल्म में इस बार सामंथा के ऊ अंटावा की जगह श्रीलीला आइटम नंबर करते दिखाई देंगी।

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…