• 19/11/2024

फ्लाइट में भी मिलेगा इंंटरनेट, ISRO ने एलन मस्क की SpaceX से लॉन्च किया 4700 किलो वजनी सैटेलाइट GSAT N-2

फ्लाइट में भी मिलेगा इंंटरनेट, ISRO ने एलन मस्क की SpaceX से लॉन्च किया 4700 किलो वजनी सैटेलाइट GSAT N-2
Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने नया सैटेलाइट जीसैट-एन2 को लॉन्च कर दिया है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के फाल्कन 9 रॉकेट से अंतरिक्ष में इसका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। फ्लोरिडा के कानावेरल स्पेस स्टेशन से इस भारतीय सैटेलाइट को लॉन्च किया गया। इसरो का यह सैटेलाइट जीसैट-एन2 से देश के दूर दराज इलाकों में ब्रॉबैंड सेवाएं और फ्लाइट में इंटरनेट मुहैया कराएगा।

GSAT N-2 का वजन 4,700 किलो है। पूरी तरह से कमर्शियल सैटेलाइट को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में स्पेस कॉम्प्लेक्स 40 से लॉन्च किया गया।

SpaceX की क्यों मदद ली?

भारत अपने रॉकेट से 4000 किलो वजन तक के ही उपग्रह को अंतरिक्ष में भज सकता है। GSAT-N2 का वजन 4,700 किलो है। इस वजह से इसरो ने एलन मस्क की स्पेसएक्स की मदद ली।

सैटेलाइट के लॉन्चिंग के दौरान इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ ने कहा, “जीसैट-20 की मिशन लाइफ 14 साल है और ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर सैटेलाइट की सेवा के लिए तैयार है।”

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…