• 02/09/2023

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ED ने किया गिरफ्तार, 538 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ED ने किया गिरफ्तार, 538 करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। गोयल को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गोयल को गोयल को 538 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की टीम ने शुक्रवार देर रात मुंबई से गिरफ्तार किया। इससे पहले जांच एजेंसी के मुंबई स्थित कार्यालय में गोयल से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

गोयल के खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई है। जिसमें कहा गया है कि 23 नवंबर 2022 को केनरा बैंक के अधिकारियों ने नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनिता गोयल के साथ ही अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड़यंत्र का आरोप लगाया था, जिससे केनरा बैंक को 538 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Related post

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…
रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय, बेन्द्री…

Spread the loveरायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय…