• 23/11/2024

विधानसभा चुनाव परिणाम: महाराष्ट्र में BJP गठबंधन की सुनामी, झारखंड में चली इंडिया गठबंधन की आंधी

विधानसभा चुनाव परिणाम: महाराष्ट्र में BJP गठबंधन की सुनामी, झारखंड में चली इंडिया गठबंधन की आंधी
Spread the love

महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के साथ ही यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में हुए उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के रूझान सामने आने लगे हैं।

महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों से ही बीजेपी गठबंधन महायुति की आंधी नजर आ रही है। 288 सीटों में से 219 सीटों पर महायुति गठबंधन आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस गठबंधन महाविकास अघाड़ी महज 53 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 14 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

महायुति गठबंधन में बीजेपी 125 सीटों पर, शिवसेना (शिंदे) 56 और एनसीपी (अजित पवार) 35 पर आगे चल रही है। जबकि महाअघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस 21, शिवसेना (उद्धव) 17, एनसीपी (शरद पवार) 13 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं झारखंड में शुरुआती दौर में एनडीए गठबंधन आगे चल रहा था लेकिन 10:30 के बाद जेएमएम गठबंधन ने अपनी जबरदस्त बढ़त बना ली। जेएमएम गठबंधन 49 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी गठबंधन 29 सीटों पर चल रही है। वहीं 3 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…