• 24/11/2024

जगदगुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा की कार एक्सीडेंट में मौत, अन्य दो बेटियां गंभीर

जगदगुरु कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा की कार एक्सीडेंट में मौत, अन्य दो बेटियां गंभीर
Spread the love

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में कृपालु महाराज की बड़ी बटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में उनकी दो अन्य बेटियां कृष्णा त्रिपाठी और श्यामा त्रिपाठी घायल हुई हैं। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके अलावा 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

घटना दनकौर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक तीनों बहनों को रविवार को सिंगापुर रवाना होना था। इसके लिए तीनों रात करीब ढाई बजे दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर निकली थी। एक गाड़ी में विशाखा त्रिपााठी के साथ दो अन्य लोग बैठे थे। वहीं दूसरी गाड़ी में विशाखा की दोनों बहनें डॉक्टर श्यामा त्रिपाठी व डॉक्टर कृष्णा त्रिपाठी बैठी थीं।

इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक के दौरान एक कैंटर गाड़ी ने उनकी इनोवा हाय क्रॉस और टोयोटा कैमरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाजे के दौरान विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई। वहीं उनकी दोनों बहनें श्यामा और कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी लगते ही कुंडा के मनगढ़ आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। यहां तीन दिन का शोक घोषित कर दिया गया है। विशाखा का पार्थिव शरीर आज शाम 4 बजे वृंदावन के प्रेममंदिर लाया जाएगा। यहां उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। सोमवार को यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

आपको बता दें कि जगद्गुरु कृपालु महाराज प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ में भक्तिधाम और वृंदावन में प्रेम मंदिर के संस्थापक थे। उनके निधन के बाद दोनों मंदिरों का पूरा कामकाज तीनों बेटियां ही संभालती थीं। विशाखा त्रिपाठी जगद्गुरु कृपालु परिषद (कृपालु धाम, मानगढ़) की अध्यक्ष थीं। वह ट्रस्ट के शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों का काम भी देखती थीं।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…