• 03/12/2024

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे तीन लोग

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, नहर में गिरी कार, बाल-बाल बचे तीन लोग
Spread the love

अगर आप गूगल मैप पर आंख मूंदकर भरोसा कर यात्रा करते हैं तो सावधान हो जाइए। एक बार फिर गूगल मैप के भरोसे जा रहे कार सवार तीन लोगों की जान जाते-जाते बच गई। दरअसल यूपी के बरेली जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में एक कार गूगल मैप की वजह से कलापुर नहर में गिर गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक औरेया निवासु दिव्यांशु सिंह अपने दो साथियों के साथ एक कार में सवार होकर पीलीभीत जा रहा था। रात और घने कोहरे की वजह से उसने गूगल मैप का सहारा लिया। इज्जतनगर में कलापुर पुलिया के पास गूगल मैप ने शॉर्टकट रास्ता दिखाया। उन लोगों ने कार को उसी रास्ते में मोड़ दिया।

कुछ दूर चलने के बाद गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान होने की वजह से कार नहर में पलट गई। गनीमत यह थी कि कार की रफ्तार बेहद कम थी और नहर में पानी नहीं था। जिसकी वजह से सब इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

उन लोगों ने कार को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन जब उसमें कामयाब नहीं हुए तो 112 पर कॉल किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाड़ी को नहर से बाहर निकाला।

तीन लोगों की गई थी जान

आपको बता दें इससे पहले 24 नवंबर को यूपी के ही फरीदपुर में गूगल मैप की वजह से तीन लोगों की जान चली गई थी। एक शादी में शामिल होने कार से तीन दोस्त जा रहे थे। उन लोगों ने भी गूगल मैप का सहारा लिया। गूगल मैप ने एक निर्माणाधीन पुलिया पर कार चढ़वा दी। जिससे कार पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अधूरा पल होने के बावजूद उसे पर किसी भी तरह का कोई अवरोधक और संकेतक नहीं लगाया गया था। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने 5 इंजीनियरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…