• 08/12/2024

Big Breaking: CGPSC फर्जीवाड़ा मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, CBI ने एग्जाम कंट्रोलर रही अफसर को किया गिरफ्तार

Big Breaking: CGPSC फर्जीवाड़ा मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, CBI ने एग्जाम कंट्रोलर रही अफसर को किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सीजीपीएससी (CGPSC) भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई (CBI) ने एग्जाम कंट्रोलर रही राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले सीबीआई की टीम ने आरती वासनिक के राजनांदगांव स्थित ठिकाने पर छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि आरती वासनिक की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद राज्य में कई और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती है।

इससे पहले सीबीआई की टीम ने सीजीपीएससी (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। फिलहाल ये दोनों रायपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रा, पेंटी, अंडरवियर, चप्पल.. सब में छाप दी भगवान गणेश की तस्वीर, बॉयकॉट की उठी मांग तो वॉलमार्ट के उड़ गए होश, वेबसाइट से हटाया सभी प्रोडक्ट 

जानें पूरा मामला

आपको बता दें राज्य में कांग्रेस की पूर्व सरकार के दौरान सीजीपीएससी की भर्ती के नाम पर भ्रष्टाचार और बड़ी गड़बड़ियों का मामला सामने आया था। जिसमें पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी पर उनके पुत्र, बहु और बेटी के अलावा अफसरों-नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों के बच्चों का चयन करने का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें: CG PSC: बैकडोर एंट्री करने वाले ये हैं वो 18 लोग! पीएससी चेयरमैन से लेकर अधिकारियों और बड़े नेताओं से किसके क्या है रिश्ते, देखिए सूची

विधानसभा चुनाव में भी यह बड़ा मुद्दा बना था। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर इसकी सीबीआई जांच कराई जाएगी। बाद में विधानसभा में भी सीजीपीएससी में हुई गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का मामला सदन में गूंजा था। इस दौरान सरकार ने जांच की बात कही थी।

मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पहली एफआईआर बालोद जिला के अर्जुंदा थाना में दर्ज किया गया था। एफआईआर में सीजीपीएससी की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। वहीं इस मामले में ईओडब्ल्यू ने भी केस दर्ज किया है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…