• 08/12/2024

संभल हिंसा में पुलिस कार्रवाई की बीवी ने की तारीफ, भड़के शौहर ने दिया ट्रिपल तलाक, काफिर कहकर घर से निकाला

संभल हिंसा में पुलिस कार्रवाई की बीवी ने की तारीफ, भड़के शौहर ने दिया ट्रिपल तलाक, काफिर कहकर घर से निकाला
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तीन तलाक (Triple Talaq) दे दिया कि उसकी बीवी संभल हिंसा (Sambhal Violence) से जुड़ा वीडियो देख रही थी और पुलिसिया कार्रवाई की तारीफ कर दी। इस बात से भड़के पति ने उसे काफिर कहते हुए तीन तलाक (Triple Talaq) दे दिया। महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मामला कटघर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी लाजपत नगर का है। निदा जावेद नाम की इस महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने मोबाइल पर संभल हिंसा का वीडियो देख रही थी। पति ने ऐतराज करते हुए वीडियो बंद करने के लिए कहा। इस पर उसने पुलिस की कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि अगर कोई पत्थर मारेगा तो पुलिस को भी अपने बचाव का अधिकार है। इस पर पति भड़क गया और उसे काफिर कहते हुए ट्रिपल तलाक दे दिया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पति की मौत के बाद साल 2021 में वह पड़ोस में रहने वाले युवक एजाजुल आबीदीन के संपर्क में आई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके साथ गुरुग्राम में रहने लगा। जब शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया लेकिन पुलिस के दबाव की वजह से उसने निकाह कर लिया।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद महिला ने एसपी से शिकायत की। मामले में एसपी ने महिला पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी ने बताया कि महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि संभल हिंसा का वीडियो देखने और पुलिस कार्रवाई का समर्थन करने पर पति ने तलाक दे दिया है। इसके अलावा उसने अन्य कई आरोप लगाए हैं। जिस पर महिला पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

Related post

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जाने कहां कैसा रहेगा मौसम…..

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों…

Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश…
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो टैंकर और 50 से ज्यादा ड्रम खाक, आस पास के इलाकों में मची अफरा-तफरी

BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो…

Spread the loveभिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल्स में गुरुवार को 11 से 12 बजे दोपहर अचानक आग लगने…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति…

Spread the loveकार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता…