• 08/10/2026

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
Spread the love

00 प्रदेश के 38 स्थानों पर विकसित होंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक, तेलीबांधा चौक भी इनमें शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा रहा है और न ही उसके मूल स्वरूप के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की जा रही है।मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प चौक के तहत विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, इसे केवल सेवा ज्योति संकल्प की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।

Related post

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जाने कहां कैसा रहेगा मौसम…..

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों…

Spread the loveरायपुर। मानसून की विदाई की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश…
BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो टैंकर और 50 से ज्यादा ड्रम खाक, आस पास के इलाकों में मची अफरा-तफरी

BREAKING : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो…

Spread the loveभिलाई। हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री श्याम केमिकल्स में गुरुवार को 11 से 12 बजे दोपहर अचानक आग लगने…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति…

Spread the loveकार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता…