• 10/12/2024

भीषण हादसा: बेकाबू बस ने दर्जनों को कुचला, 7 की मौत 42 घायल

भीषण हादसा: बेकाबू बस ने दर्जनों को कुचला, 7 की मौत 42 घायल
Spread the love

मुंबई के कुर्ला इलाके में तेज रफ्तार बेस्ट बस ने दर्जनों लोगों और गाड़ियों को कुचल दिया। इस हादसे में 49 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर की है। सोमवार की रात कुर्ला से अंधेरी जा रही बेस्ट की बस अंबेडकर नगर के गौतम बुद्ध कॉलोनी के पास बेकाबू हो गई। इस दौरान बस ने पैदल जा रहे दर्जनों लोगों को और कई गाड़ियों को रौंद दिया। इसके बाद बस एक सोसायटी की दीवार तोड़ दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई औऱ लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस को हादसे की सूचना दी गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का इलाज भाभा हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल, सेवन हिल्स हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल और हबीब हॉस्पिटल में चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुर्ला पुलिस ने ड्राइवर संजय मोरे के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 110, 118(1) और 118(2) गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि संजय मोरे ने 1 दिसंबर को ही बेस्ट में बस ड्राइवर की नौकरी ज्वाइन की थी।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…