• 17/12/2024

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक सदन में पेश, विपक्ष का विरोध, जेपीसी में भेजने की मांग, ओवैसी बोले- क्षेत्रीय पार्टियोंं को खत्म कर देगा

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक सदन में पेश, विपक्ष का विरोध, जेपीसी में भेजने की मांग, ओवैसी बोले- क्षेत्रीय पार्टियोंं को खत्म कर देगा
Spread the love

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज केंद्रीय कानून मंंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया है। विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया है। विपक्षी दल विधेयक को अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी बता रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से भी विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने की मांग की गई है। इससे पहले बीजेपी ने व्हीप जारी कर अपने लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों को उपस्थित रहने के लिए कहा था।

वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि इसका हम विरोध करते हैं। इस बिल के जरिये राष्ट्रपति को ज्यादा शक्ति दी गई है कि वो अब 82 ए के द्वारा विधानसभा को भंग कर सकती है। ये  एक्सेसिव पावर राष्ट्रपति के साथ चुनाव आयोग को भी दी गई है। 2014 के चुनाव में 3700 करोड़ खर्च हुआ, इसके लिए ये असंवैधानिक कानून लाए हैं। संविधान में लिखा है कि पांच साल के टर्म से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। नीति आयोग संवैधानिक बॉडी नहीं है, उसकी रिपोर्ट में न जाए। ये पूरे भारत के चुनाव को छीनेंगे तो हम ये नहीं होने देंगे। हम इसका विरोध करते हैं। इस बिल को जेपीसी में भेजा जाए।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान के आधारभूत ढांचे के खिलाफ है। यह विधेयक क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर देगा और इससे सिर्फ राष्ट्रीय पार्टियों को फायदा होगा।

 

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…