• 17/12/2024

अफसर हो तो ऐसा: बुजुर्ग दंंपत्ति काम के लिए आधे घंंटे तक खड़े रहे; तो भड़के IAS ने कर्मचारियोंं को दे डाली खड़े-खड़े काम करने की सजा

अफसर हो तो ऐसा: बुजुर्ग दंंपत्ति काम के लिए आधे घंंटे तक खड़े रहे; तो भड़के IAS ने कर्मचारियोंं को दे डाली खड़े-खड़े काम करने की सजा
Spread the love

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां कर्मचारियों की लापरवाही और असंवेदनशीलता पर आईएएस अफसर ने ऐसा ऐक्शन लिया कि कर्मचारियोंं के होश ठिकाने लग गए। अफसर ने कर्मचारियों को आधे घंंटे तक खड़े रहकर काम करने की सजा दे दी। सोशल मीडिया में अब अफसर की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।

मामला नोएडा अथॉरिटी का है। एक बुजर्ग दंंपत्ति अपने किसी काम के सिलसिले में यहां पहुंचे थे। लेकिन कर्मचारी हमेशा की तरह ही काम में देरी कर रहे थे। कर्मचारियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को घंंटों तक इंतजार करा दिया। काफी देर से खड़े-खड़े दंपत्ति का धैर्य जवाब दे दिया। कई बार प्राधिकरण के चक्कर काट चुके बुजुर्ग दंपत्ति ने कर्मचारियों की शिकायत सीईओ डॉ लोकेश एम से कर दी।

सीईओ ने शिकायत पर सीसीटीवी कैमरा खंंगालने का आदेश दिया, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति घंंटों से खड़े दिखाई दिए। जिस पर उन्होंने कर्मचारियों को बुजुर्ग की समस्या का जल्दी समाधान करने के लिए कहा। लेकिन 15-20 मिनट बाद जब उन्होंंने फिर से सीसीटीवी में देखा तो बुजुर्ग उन्हें खड़े ही दिखाई दिए।

जिससे नाराज सीईओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए आधे घंंटे तक खड़े रहकर काम करने की सजा सुना दी। उऩ्होंने कर्मचारियों से कहा जब आप खड़े होकर काम करेंगे तभी बुजुर्गों की परेशानी को समझ पाएंगे। इसकी निगरानी भी सीसीटीवी से की गई। आधें घंटे की सजा पूरी होने के बाद ही उन्होंंने कर्मचारियों को बैठने का आदेश दिया।

सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण में काम के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह सजा कर्मचारियों के लिए न सिर्फ एक सबक है, बल्कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि आवंटियों को समय पर सेवाएं प्रदान किया जाए।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…