• 18/12/2024

ED: छत्तीसगढ़ में रायपुर और गरियाबंद जिले में ED का छापा, 5 हिरासत में लिए गए

ED: छत्तीसगढ़ में रायपुर और गरियाबंद जिले में ED का छापा, 5 हिरासत में लिए गए
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। यह छापामार कार्रवाई राजधानी रायपुर के मौदहापारा और गरियाबंद के मैनपुर में की है। ईडी की टीम आज सुबह-सुबह राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन और मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के ठिकानों पर छापा मारा।

मैनपुर के ग्राम जाड़ापदर के ग्रामीणों ने गुलाम मेमन पिता इकबाल मेमन की शिकायत ईडी के पास की थी। जिसमें कहा गया है कि गुलाम मेमन शराब घोटाले के मास्टर माइंंड अनवर ढेबर का मौसेरा भाई है। गुलाम मेमन बेरोजगार है। बावजूद इसके उसके द्वारा कई स्थानों पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी गई है और राइस मिल बनाया जा रहा है।

ग्रामीणोंं ने शिकायत में अंंदेशा जताया था कि गुलाम मोहम्मद द्वारा शराब घोटाले से अर्जित काली कमाई के अऩवर ढेबर के पैसे इन्वेस्टमेंट के नाम पर खपाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की शिकायत पर ईडी ने जांंच की और फिर आज गुलाम मेमन पिता इकबाल मेमन के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने गरियाबंद और मैनपुर से 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

 

Related post

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दूरस्थ अंचलों के हर गांव तक विकास और बुनियादी…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक…
परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर

परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले-…

Spread the loveरायपुर. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों…
रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने…