• 18/12/2024

ED: छत्तीसगढ़ में रायपुर और गरियाबंद जिले में ED का छापा, 5 हिरासत में लिए गए

ED: छत्तीसगढ़ में रायपुर और गरियाबंद जिले में ED का छापा, 5 हिरासत में लिए गए
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। यह छापामार कार्रवाई राजधानी रायपुर के मौदहापारा और गरियाबंद के मैनपुर में की है। ईडी की टीम आज सुबह-सुबह राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन और मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के ठिकानों पर छापा मारा।

मैनपुर के ग्राम जाड़ापदर के ग्रामीणों ने गुलाम मेमन पिता इकबाल मेमन की शिकायत ईडी के पास की थी। जिसमें कहा गया है कि गुलाम मेमन शराब घोटाले के मास्टर माइंंड अनवर ढेबर का मौसेरा भाई है। गुलाम मेमन बेरोजगार है। बावजूद इसके उसके द्वारा कई स्थानों पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी गई है और राइस मिल बनाया जा रहा है।

ग्रामीणोंं ने शिकायत में अंंदेशा जताया था कि गुलाम मोहम्मद द्वारा शराब घोटाले से अर्जित काली कमाई के अऩवर ढेबर के पैसे इन्वेस्टमेंट के नाम पर खपाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की शिकायत पर ईडी ने जांंच की और फिर आज गुलाम मेमन पिता इकबाल मेमन के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने गरियाबंद और मैनपुर से 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

 

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…