• 18/12/2024

कैंसर की वैज्ञानिकों ने बना ली वैक्सीन, रूस का ऐलान- मुफ्त में लगाएंगे सभी नागरिकों को

कैंसर की वैज्ञानिकों ने बना ली वैक्सीन, रूस का ऐलान- मुफ्त में लगाएंगे सभी नागरिकों को
Spread the love

पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर है। खतरनाक बीमारी कैंसर की वैक्सीन तैयार कर ली गई है। रूस के वैज्ञानिकोंं ने इसे तैयार किया है। रूस का कहना है कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है। अगले साल 2025 से सभी नागरिकोंं को निशुल्क वैक्सीन लगाया जाएगा। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के जनरल डायरेक्टर एंड्री काप्रिन ने वैक्सीन को लेकर यह जानकारी दी है।

मॉस्को में गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के डायरेक्टर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने बताया कि टीका ट्यूमर के विकास और कैंसर को फैलने से रोक सकता है। एंड्री काप्रिन ने बताया है कि टीके के शुरुआती परीक्षणों से पता चला है कि यह ट्यूमर के विकास और संभावित मेटास्टेसिस को रोकता है।

हालांकि इस वैक्सीन को लेकर अभी कई तरह के सवालों के जवाब आना बाकि है, कि यह वैक्सीन किस तरह के कैंसर का इलाज करेगी। यह कितना कारगर साबित होगी और इसका नाम क्या रखा जाएगा।

आपको बता दें कैंसर की रोकथाम के लिए बाजार में पहले से कुछ टीके मौजूद है। इनमें ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ भी एक टीका मौजूद है। जो कि सर्वाइकल कैंसर को रोकने में मदद करता है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…