• 23/11/2023

अलर्ट: फिर एक नई महामारी का खतरा! चीन में बच्चों में फैली रहस्यमय बीमारी, अस्पताल मरीजों से भरे

अलर्ट: फिर एक नई महामारी का खतरा! चीन में बच्चों में फैली रहस्यमय बीमारी, अस्पताल मरीजों से भरे
Spread the love

कोरोना के बाद एक बार फिर नई महामारी का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना की तरह ही इस रहस्यमय बीमारी का स्रोत चीन ही है। चीन के अस्पताल इस रहस्यमय बीमारी के मरीजों से भर गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन से इस बीमारी की पूरी जानकारी मांगी है।

इस रहस्यमय बीमारी ने स्कूली बच्चों को अपने चपेट में ले लिया है। इस बीमारी के चपेट में आने वाले बच्चों के फेफड़े में सूजन आ रही है। इसके साथ ही उन्हें फ्लू, खांसी और सांस लेने में समस्या आ रही है।

इस बीमारी की वजह से चीन के अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। आलम यह है कि सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने की तैयारी भी कर ली है। WHO ने कोविड-19 के प्रतिबंध में दिए गए ढील को इस बीमारी के लिए जिम्मेदार बताया है।

इस बीमारी को लेकर एक ओपन-एक्सेस निगरानी प्रोमेड अलर्ट ने चेतावनी जारी की है। यह संस्था पूरी दुनिया में इंसान और जानवरों में होने वाली बीमारियों पर नजर रखती है। इस संस्था द्वारा जारी अलर्ट के बाद डब्ल्यूएचओ के अधिकारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक अलर्ट हो गए हैं।

प्रोमेड अलर्ट ने ही दिसंबर 2019 के अंत में एक नए वायरस के बारे में शुरुआती चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में SARS-कोविड-2 के रूप में पहचाना गया।

चीनी मीडिया ने बीमार बच्चों के परिवार के हवाले से बताया है कि इस बीमारी में कोई नया लक्षण देखने को नहीं मिल रहा है। बच्चों में बुखार और फेफड़ों में गांठ सी बन जा रही है।

चाइना डेली ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, “चीन में सांस संबंधी संक्रमण रोगों का पीक सीजन आ गया है, जिसमें कई तरह के पैथोजेन्स लोगों के बीच आदान-प्रदान हो रहा है।”

Related post

इस वायरस को लेकर अलर्ट : रायपुर एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू; WHO ने दी ये चेतावनी

इस वायरस को लेकर अलर्ट : रायपुर एयरपोर्ट आने…

Spread the loveरायपुर। वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड…
शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, इस वजह से रद्द हुआ आदेश……

शिक्षक प्रमोशन रद्द : शिक्षकों की पदोन्नति हुई रद्द,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मुंगेली शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक झटका लगा है। मुंगेली जिले में 9 सहायक…
गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के ग्राम जेवड़नखुर्द तथा बोड़ला विकासखंड के ग्राम…