• 18/12/2024

बीमार तीजन बाई की सरकार ने ली सुध, 5 लाख का चेक लेकर पहुंंचे स्वास्थ्य मंंत्री, CM का निर्देश- इलाज में नहींं होनी चाहिए कमी

बीमार तीजन बाई की सरकार ने ली सुध, 5 लाख का चेक लेकर पहुंंचे स्वास्थ्य मंंत्री, CM का निर्देश- इलाज में नहींं होनी चाहिए कमी
Spread the love

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को प्रदान किया। जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर और गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

Related post

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ योग, नक्षत्र, राहुकाल सहित संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 July 2026: रवि प्रदोष व्रत…

Spread the loveAaj Ka Panchang 26 July 2026 (पंचांग 26 जुलाई 2026): आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि के साथ रविवार…
Aaj Ka Rashifal : आज 26 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 26 जुलाई को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 26 July 2026 : आज 26 जुलाई के दिन रविवार है। आज रविवार के दिन सूर्य…
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद…

Spread the love  रायपुर- विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि- धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सार्वजनिक जीवन में प्रत्येक…