• 19/01/2025

दुर्ग में पकड़ाए सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को पूछताछ के बाद छोड़ा

दुर्ग में पकड़ाए सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को पूछताछ के बाद छोड़ा
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया। असली आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़े गए संदिग्ध आकाश कन्नौजिया को छोड़ दिया गया है। दुर्ग आरपीएफ ने शनिवार को मुंबई पुलिस द्वारा वीडियो कॉल पर पुष्टि किए जाने के बाद आकाश को ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से हिरासत में लिया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस शनिवार देर रात मुंबई पुलिस दुर्ग आरपीएफ थाना पहुंची और आकाश से पूछताछ किया।

मुंबई पुलिस के अफसरों ने मीडिया से कहा कि हम कह रहे थे कि वह सिर्फ एक संदिग्ध है, किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमें जांच करने दीजिए। हम उसे छोड़ रहे हैं। वह आरोपी नहीं है।

बताया जा रहा है कि आकाश कन्नौजिया मुंबई का रहने वाला है और अपने किसी रिश्तेदार के पास जांजगीर चांपा जा रहा था।

आपको बता दें मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध की फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी थी औऱ बताया था कि आरोपी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से भाग गया है। शनिवार को जैसे ही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ ने आकाश की फोटो मुंबई पुलिस को व्हाट्सअप किया और वीडियो कॉल पर मुंबई पुलिस को दिखाया था। मुंबई पुलिस द्वारा पुष्टि करने पर दुर्ग आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया था।

 

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…