• 19/01/2025

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट.. दमकल की गाड़ियां मौके पर

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट.. दमकल की गाड़ियां मौके पर
Spread the love

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है।

आग महाकुंभ मेला शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 कैंप में लगी है। आग इतनी भीषण है कि इसमें 20 से 25 टैंट जलकर राख हो गए। वहीं टेंट में रखे गैस सिलेंडरों में भी लगातार ब्लास्ट हो रहा है। अब तक 6 सिलेंडरों के ब्लास्ट होने की खबर है। महाकुंभ में लगी आग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में सबसे पहले लगी। इसके बाद देखते ही देखते अन्य शिवरों को भी अपने चपेट में ले लिया।

आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेडस की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश करती रही। उधर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने पूरे इलाके को खाली करा लिया है। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…