• 20/01/2025

मांझे से कटी गर्दन, बच्चे की मौत पर हाईकोर्ट का संज्ञान.. सरकार को लगाई फटकार, मांगा जवाब- प्रतिबंध के बावजूद कैसे बिक रहा?

मांझे से कटी गर्दन, बच्चे की मौत पर हाईकोर्ट का संज्ञान.. सरकार को लगाई फटकार, मांगा जवाब- प्रतिबंध के बावजूद कैसे बिक रहा?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में चाइनजी मांझा से एक 7 साल के बच्चे की मौत और महिला अधिवक्ता के घायल होने के मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। मामले में हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने मामले में मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 29 जनवरी को तय की गई है।

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डबल बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि ये बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, ये बड़ा खतरनाक है। राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद मांझा कैसे बाजार में उपलब्ध हो रहा है?

हाईकोर्टने सवाल किया कि क्यों इस अधिनियम का पालन नहीं करवाया जा सका? क्या मुआवजा दिया गया है? एक 7 साल के बच्चे की जान चली गई और एक महिला अधिवक्ता घायल है। क्यों राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की?  7 साल के बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार को क्या मुआवजा दिया गया है?

क्या है मामला?

दरअसल रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में धनेश साहू नाम का एक शख्स अपने 7 साल के बच्चे पुष्कर को घुमाने कटोरा तालाब गार्डन जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पचपेड़ी नाका के पास बच्चे के गले में मांझा फंस गया। इस घटना में बच्चे का गला कट गया। गाड़ी रोककर धनेश ने बच्चे के गले से मांझा निकाला और उसे अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

वहीं दूसरे मामले में महिला वकील पूर्णशा कौशिक एक्सप्रेस वे से जा रही थी। पंडरी मॉल के पास एक मांझा से उनका गला कट गया। मांझा गले से निकालने के चक्कर में उनके हाथ का अंगूठा कट गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल महिला अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Related post

20 सितंबर 2026 का पंचांग: रविवार को रखा जाएगा महानंदा नवमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 सितंबर 2026 का पंचांग: रविवार को रखा जाएगा…

Spread the love20 सितंबर 2026 :- रविवार के दिन भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। साथ ही रविवार के दिन…
Aaj ka Rashifal 20 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 20 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 20 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…