• 01/02/2025

Budget 2025: किसानों को बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख

Budget 2025: किसानों को बड़ा तोहफा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख
Spread the love

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। किसान क्रेडिट कार्ड से 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को आसानी से लोन मिल सकेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने अपने बजट भाषण में इसका ऐलान किया।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की। मखाना का उत्पादन करने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा तुअर, उड़द, मसूर आदि दालों के लिए 6 साल का स्पेशल मिशन चलाया जाएगा। केंद्र की एजेंसियां 4 साल में तुअर, उड़द, मसूर खरीदेंगी। कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन रखा गया है।

 

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…