• 04/04/2024

Arrest: युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश सचिव दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 6 साल से लूट रहा था अस्मत

Arrest: युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश सचिव दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, 6 साल से लूट रहा था अस्मत
Spread the love

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव को पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी कांग्रेस नेता को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुप्रकाश मल्लिक उर्फ मिठू है। आरोप है कि कांग्रेस नेता सुप्रकाश मल्लिक पिछले 6 वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

मामला कांकेर जिले के अंतागढ़ के बांदे थाना इलाके का है। पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी कांग्रेस नेता उसके साथ पिछले 6 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। उसने पीड़िता के परिजनों को पुलिस में नहीं बताने की धमकी भी दी थी। मीडिया से बात करते हुए एएसपी प्रशांत शुक्ला ने इसकी पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि सुप्रकाश मल्लिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें हाल ही में कांकेर के पखांजुर के चर्चित असीम राय हत्याकांड में 11 कांग्रेस नेताओं सहित 14 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राजनीतिक वजह से आरोपियों ने असीम राय को मौत के घाट उतार दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष बीजेपी नेता असीम राय को जिम्मेदार मान रहा था।

Related post

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है…
ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित,…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते हुए कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता…
CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय…

Spread the loveरायपुर।   छत्तीसगढ़ की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…