• 01/02/2025

Budget 2025: बजट में आम जनता को राहत, मोबाइल, कपड़े, EV सहित कई सामान हुए सस्ते, जानें क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

Budget 2025: बजट में आम जनता को राहत, मोबाइल, कपड़े, EV सहित कई सामान हुए सस्ते, जानें क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?
Spread the love

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के लिए देश का बजट पेश किया। वित्त मंत्री का यह लगातार 8 वां बजट था। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने सभी वर्गों के लिए ऐलान किया। आइए जानते हैं इस बजट में क्या-क्या सस्ता हुआ।

वित्त मंत्री ने कई दवाइयों से कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। कैंसर की दवाएं, 36 जीवन रक्षक दवाएं सस्ती हो गई हैं। भारत में बने कपड़े, मोबाइल, मोबाइल फोन बैटरी, LED, LCD टीवी, चमड़े से बने सामान, लेदर जैकेट, जूते, बेल्ट पर्स और इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे। वित्त मंत्री 82 सामानों से सेस हटाने की घोषणा की है।

क्या हुआ महंगा ?

फ्लैट पैनल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले और फैबरिक (Knitted Fabrics) महंगे हुए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 में गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया हैं। कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात विकास के इंजन हैं।

बजट में वित्त मंत्री द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने बजट में मध्यम वर्गीय लोगों को राहत देते हुए बड़ी घोषणा की। 12 लाख रुपये तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। 12 लाख से 16 लाख तक 15 फीसदी टैक्स, 16 लाख से 20 लाख तक 20 फीसदी टैक्स,  20 से 24 लाख तक 25 फीसदी टैक्स और 25 लाख से ऊपर की आय पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

Related post

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय…

Spread the loveकवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार देर रात हाइवे पेट्रोलिंग…