• 13/02/2025

Breaking: 6 साल के बच्चे का अपहरण, मां की आंख में मिर्ची झोंक छीनकर ले गए, अपहरकर्ताओं पर 30000 का इनाम घोषित

Breaking: 6 साल के बच्चे का अपहरण, मां की आंख में मिर्ची झोंक छीनकर ले गए, अपहरकर्ताओं पर 30000 का इनाम घोषित
Spread the love

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज गुरुवार सुबह बदमाशों ने एक बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चा अपनी मां के साथ स्कूल स्कूल बस का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने मां की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर बच्चे को अगवा कर लिया। बच्चे को बचाने के लिए मां बदमाशों के पीछे दौड़ी लेकिन वे बाइक से फरार हो गए।

घटना मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की है। अपहरित बच्चे का नाम शिवाय है। लिटिल एंजेल स्कूल में यूकेजी का छात्र 6 साल का शिवाय अपनी मां आरती गुप्ता के साथ सुबह 8 बजे स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें अपहरण की पूरी वारदात कैद है।

शिवाय के पिता राहुल गुप्ता शुगर कारोबारी हैं। उनका कहना है कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी या किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं है। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे।

मामले में ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने अपहरणकर्ताओं पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। बच्चे या अपहरणकर्ताओं की जानकारी आप +91 91310 46472 नंबर पर दे सकते हैं।

 

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…