• 15/02/2025

निकाय परिणाम: CM साय के क्षेत्र में BJP की हार, मंत्री की बहु भी चुनाव हारी, पूर्व CM भूपेश के घर में कांग्रेस को मात

निकाय परिणाम: CM साय के क्षेत्र में BJP की हार, मंत्री की बहु भी चुनाव हारी, पूर्व CM भूपेश के घर में कांग्रेस को मात
Spread the love

छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव में बेहद चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में ही बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की बहु तक चुनाव हार गई हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन में कांग्रेस को मात मिली है।

सीएम विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक हैं। कुनकुरी से बीजेपी प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। यहां से नगर पंचायत अध्यक्ष के कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने बीजेपी के प्रत्याशी सुतबल यादव को मात दी है। वहीं श्याम बिहारी जायसवाल की बहु चंपा जायसवाल चुनाव हार गई है। चंपा जायसलवाल झगराखंड नगर पंचायत से चुनाव लड़ी थीं। उन्हें कांग्रेस की रीमा यादव ने मात दी।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन से कांग्रेस को हार मिली है। यहां पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है।

10 नगर निगम में हुए चुनाव बीजेपी ने 4 पर कब्जा जमा लिया है। वहीं 6 पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अंबिकापुर, चिरमिरी, राजनांदगांव और जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी का कब्जा हो गया है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी प्रदेश में अपना खाता खोल लिया है। बिलासपुर की बोदरी नगर पालिका पर आप उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

  • जगदलपुर नगर निगम में बीजेपी के संजय पाण्डेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू को हरा दिया है।
  • राजानांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी  को शिकस्त दी।
  • अंबिकापुर नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 5 वोटों से मात दी।
  • चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी राम नरेश राय ने पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है।
  • सीएम विष्णुदेव साय की विधानसभा कुनकुरी में कांग्रेस की जीत हुई है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को शिकस्त दी है।
  • अंबागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी ने जीत दर्ज की है।
  • बीजापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता सोम पुजारी ने जीत दर्ज की है।

ये चल रहे हैं आगे

  • रायपुर नगर निगम की बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
  • बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी से आगे हैं।
  • दुर्ग नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी अल्का बाघमार आगे हैं
  • कोरबा नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी संजू देवी राजपूत आगे चल रही हैं।
  • रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी प्रत्याशी जयवर्धन चौहान आगे चल रहे हैं।

 

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…